पांच दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का रामनगर में विधिवत उद्घाटन

नैनीताल, । जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर में विधिवत उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित पांच दिवसीय मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग किया। मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद, लखपति दीदी द्वारा तैयार किए गए उत्पादों सहित अनेक स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो हमारी मातृशक्ति है, महिलाओं का उत्थान, उनका सामाजिक और आर्थिक स्तर कैसे ठीक किया जाए, कैसे उनको आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए लगातार प्रयासरत है। 2023-24 में सरस मार्केट का शुभारंभ किया गया था, जिससे महिला समूहों को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सहयोग मिला। आज 2026-27 में भी सरस मेले को जिला स्तर पर आयोजित किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा है कि लखपति दीदियां अब करोड़पति दीदी बनें। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर उनके उत्पादों को बाजार और ब्रांड मिले।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेस्ट कैंसर को लेकर नैनीताल में पिंक रैली होगी 3 अक्टूबर को आशा फाउंडेशन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर वर्ष 2019 से करते आ रहा है आयोजन

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि आज पूरे नैनीताल की महिला समूहों का यह कार्यक्रम है। यह प्रधानमंत्री उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। महिलाओं में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह है और लोग उनके उत्पादों को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। मैं महिलाओं को बधाई देता हूं कि वे अपना कार्य इसी प्रकार करती रहें और सरकार के सहयोग से आगे बढ़ें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। सरस मेला ऐसे ही मंच है जहां महिला स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकते हैं। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और यह मेला उनकी मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि मेले में 50 स्टॉल लगे हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों के 25 और दूसरे उद्यमियों के स्टॉल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेस्ट फाइन आर्ट्स अकादमी के विद्यार्थियों ने किया डीएसबी परिसर पुस्तकालय एवं संग्रहालय का भ्रमण

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिले की सभी महिला समूहों को इस मंच के माध्यम से अपने उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अवसर मिल रहे हैं। विभाग द्वारा उन्हें तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता और बढ़ा सकें।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। लोकगायिका माया उपाध्याय ने कुमाऊनी गीतों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, किसान आयोग सदस्य संजय डॉर्बी, दिनेश मेहरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, डीडीओ संतोष पंत, सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल,
बीडीओ गिरीश पांडे सहित तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad