वन गुज्जरों के साथ मनाया सेला पर्व

नैनीताल । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा गुरुवार को पटेलिया खत्ता वन गुज्जर नैनीताल में सेला पर्व को मनाया गया जिसमें सचिव महोदय का स्वागत कर वन गुज्जर समुदाय के पी एल वी द्वारा सेला पर्व के महत्व को बताया गया। वन गुज्जर समुदाय की शेर बनो द्वारा ही स्वरचित कविता जो पेड़ो के महत्व को बताया गया। शिविर में गुज्जर समुदाय ने अपनी समस्याओं को भी सचिव महोदय के समक्ष रखी गई।डिप्टी रेंजर दिवान सिंह रौतेला के द्वारा भी जंगलों को वन गुज्जरो से बचाने के लिए कहा गया वन गुज्जरों द्वारा ही वर्षों से जंगलों को बचाया जा रहा है। सचिव महोदय द्वारा वन गुज्जरों के समस्याओं को सुन गया तथा साथ ही उन समस्यों के निराकरण की भी बात कही गई। उपरोक्त शिविर में वृक्षारोपण किया गया। शिविर में वन गुज्जर समुदाय के निर्देश मो इशाक, वन विभाग से वन दरोगा सुरेश चंद्र तिवारी,वन बीट अधिकारी दीपक नेगी, वन बीट अधिकारी विशाल, बनना खेड़ा रेंज तराई पश्चिम वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थि रहे।










