कर निर्धारण की बैठक में 321 मामलों का निस्तारण हुआ

नैनीताल। सोमवार को पालिका सभागार में टैक्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता मोहन नेगी के की बैठक मैं कर निर्धारण मैं कुल मामले 326 रखे गए जिसमे से कुल 321 मामलों का निस्तारण किया गया।

अध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि बैठक में एक तरफा सुनवाई के लिए 326 मालमे रखे गए थे जिसमें 197 मालमे एकतरफा रहे वही 129 पर सुनवाई होनी थी जिसमे से 124 पर सुनवाई हुई जबकि पांच लोग मौजूद नही रहे।कहा कि जल्द ही दुबारा से बैठक का आयोजन कर बाकी मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल युग में हिंदी को सक्षम बनाने की आवश्यकता

इस दौरान सभासद कैलाश अधिकारी प्रेमा अधिकारी,निर्मला चंद्रा,कैलाश रौतेला,सपना बिष्ट,गजाला कमाल,भगवत रावत, रेखा आर्य सुरेश चंद्र सुनील खोलिया प्रशासनिक अधिकारी शिवराज सिंह नेगी ,हिमांशु चंद्रा अमित महाजन सहित आदि लोग उपस्थित थे