भूमिया धार नैनीताल।दिनांक २०-०९-२०२लोक गीत लोक नृत्य की कार्यशाला

बृजमोहन जोशी द्वारा राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिभुवन आर्य जी के व्यक्तिगत अनुरोध पर दिनांक १५-०९-
२०२६ से राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार के विद्यार्थियों को कुमाऊंनी लोक गीत कुमाऊंनी लोक नृत्य का प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से दिया जा रहा है। राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार नैनीताल के प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य द्वारा विद्यार्थियों को कुमाऊंनी लोक संस्कृति के विविध आयामों की जानकारी देने के उद्देश्य से समय समय पर व्यक्तिगत रूप से यह प्रयास जा रहे हैं उनके व्यक्तित्व प्रयास के तहत वर्ष २०२३ में भी बृज मोहन जोशी द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को कुमाऊंनी होली का प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से दिया जा चुका है।
बृजमोहन जोशी जो एक बहु आयामी व्यक्तित्व हैं- एक रंगकर्मी हैं,लोक कलाकार हैं,लोक चित्रकार है, साहित्यकार हैं तथा एक प्रसिद्ध छायाकार भी है। और विगत ३५ वर्षों से कुमाऊंनी लोक संस्कृति के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से युवाओं व विद्यार्थियों को देते आ रहे हैं।
वर्तमान में जोशी पारम्परिक लोक संस्था परम्परा नैनीताल के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। आज राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार के पुस्तकालय हेतु बृजमोहन जोशी द्वारा परम्परा वार्षिक विशेषांक के १२ अंक राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार के पुस्तकालय हेतु प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य जी को भेंट किये गये।








