तेरहवीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता चार अक्टूबर को

नैनीताल, पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में तेरहवीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता चार अक्टूबर से गोवर्धन हाल मल्लीताल, नैनीताल में आयोजित की जाएगी। संस्था के अध्यक्ष ईश्वर दत्त तिवाड़ी ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता पांच वर्गों – 9वर्ष, 11वर्ष, 13वर्ष, 15वर्ष और 18वर्ष आयु के बालक-बालिकाओं के बीच आयोजित की जाएगी। प्रत्येक वर्ग में आठवे स्थान तक और सांत्वना पुरस्कारों के साथ कुल साठ पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क पांच सौ रुपए प्रति खिलाड़ी रखा गया है जिसके साथ प्रातः जलपान और मध्याह्न भोजन निशुल्क दिया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ईश्वर दत्त तिवाड़ी, विश्व केतु वैध, दिव्यांशु तिवाड़ी, शेर सिंह बिष्ट, मुकेश बच्चन और तोषित तिवाड़ी प्रयास कर रहे हैं।
ध्यातव्य है कि पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल में 1992 से शतरंज प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। चौंतीस वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष इस प्रतियोगिता को विशेष और भव्य रूप दिया जा रहा है।