सहज परम धाम में 21 और 22 सितंबर को मनाया जाएगा वार्षिक जन्मोत्सव विश्व कल्याण यज्ञ, हरि संकीर्तन, देव पूजन, अभिषेक और भक्ति भोज के होंगे आयोजन

नैनीताल। ताकुला गांधी ग्राम, स्थित सहज परम धाम में ब्रह्मलीन परम पूज्य सद्गुरु श्री श्री गौरी शंकर दीक्षित जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव 21 और 22 सितंबर को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर धाम परिसर को सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।आयोजकों के अनुसार 21 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे विश्व कल्याण यज्ञ का आयोजन होगा। शाम छह बजे से श्री हरि संकीर्तन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भक्ति भोज (प्रसादम्) की व्यवस्था रहेगी। जबकि 22 सितंबर मंगलवार को सुबह 10 बजे से देव पूजन एवं अभिषेक होगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से भक्ति भोज (भंडारा) आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सहज परम धाम, गांधी ग्राम, ताकुला, नैनीताल में होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मैं मां नंदा देवी महोत्सव शुरू, सांसद व विधायक ने किया महोत्सव का उद्घाटन

आयोजकों ने बताया कि सहज परम धाम की स्थापना आध्यात्मिक चिंतन और साधना के उद्देश्य से की गई थी। वार्षिक जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। धाम के पीठ संरक्षक सद्गुरु श्री अमरनाथ जी दीक्षित की ओर से सभी भगवद्भक्तों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मेले में खाद्य सामग्री की दुकानों में गंदगी मिली तो होगी कार्रवाईनंदा देवी महोत्सव को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को दुकानों में निरीक्षण के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad