पार्किंग के लिए दो घंटे भटकते रहे तलवार दंपत्ति, नैनीताल में नहीं चला पाए अपना जनजागरण अभियान

नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को भारी भीड़ और पार्किंग की व्यवस्था नहीं मिलने के कारण मेरठ से पहुंचे तलवार दंपत्ति अपना जनजागरण अभियान माल रोड पर नहीं चला पाए। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लंबे समय से देशभर में अभियान चला रहे दिनेश तलवार और दिशा तलवार को पार्किंग के लिए करीब दो घंटे तक इधर-उधर भटकना पड़ा। जगह न मिलने के कारण अंततः उन्हें अपना निर्धारित अभियान स्थगित करना पड़ा और वे वापस मेरठ की ओर रवाना हो गए।

तलवार दंपत्ति का कहना है कि जब नैनीताल में वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है, तो इतनी बड़ी संख्या में वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति क्यों दी जाती है? उनका कहना है कि पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर करीब 500 रुपये तक शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद वाहनों को खड़ा करने के लिए उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल संगठन ने नगर पालिका को बेंच व डस्टबिन दिए

दिनेश तलवार ने कहा कि नैनीताल की सड़कों पर हर तरफ भीड़ और वाहनों की स्थिति देखकर एक बार फिर यह सवाल सामने आता है कि आने वाले समय में बढ़ती आबादी और बढ़ते वाहनों के दबाव को किस तरह संभाला जाएगा। उनके अनुसार, लगातार बढ़ती जनसंख्या का असर शहरों की व्यवस्था, सड़कों, पार्किंग और संसाधनों पर भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट ब्लॉक ने HPV टीकाकरण में हासिल किया 100 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित 296 पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण

माल रोड पर अभियान नहीं चला पाने के बाद तलवार दंपत्ति ने नैनीताल से हल्द्वानी तक रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क कर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जनजागरण किया और लोगों को इस विषय पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की अपील की।

दिनेश तलवार और दिशा तलवार पिछले 32 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण और जनजागरण के मुद्दे को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में पदयात्रा, सभाओं, सेमिनारों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहे हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad