योग की महत्ता” पर आर्य गोष्ठी संपन्न तनाव व चिंता से मुक्त करता है योग – आचार्या ज्योति आर्या

“
नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “योग की महत्ता” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता आचार्या ज्योति आर्या (जींद) ने कहा कि योग तनाव व चिंता मुक्ति का साधन है।योग जीवन में उन्नति की ओर अग्रसर करता है।योग मन, शरीर व आत्मा को नियंत्रित करता है यह सभी के लिए हितकारी है। यह भौतिक व मानसिक नियंत्रण करके शांति प्रदान करता है।योग का अंतिम लक्ष्य व्यक्ति को स्वयं से ऊपर उठा कर जीवन के लक्ष्य ज्ञानोदय के लिए तयार करना है। व्यक्ति जब सभी इच्छाओं से स्वतन्त्र होकर स्वयं में लीन हो जाता है तभी योगी कहलाता है।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि योग जीवन में सर्वोच्च सुख प्राप्त करने का साधन है।
मुख्य अतिथि ईश आर्य (प्रांतीय प्रभारी पतंजलि योग समिति हरियाणा) व अध्यक्ष योगाचार्य रजनी चुघ ने भी योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का अंग बनाकर तन मन से स्वस्थ रहना चाहिए।
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीन आर्य ने पानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे 4 लीटर पानी प्रतिदिन पीना चाहिए जिससे शरीर का ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठीक रहे और पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करे।
गायिका कौशल्या अरोड़ा, ईश्वर देवी,कमला हंस, कमलेश चांदना,सरला बजाज,ललिता धवन (बंगलौर), जनक अरोड़ा (पानीपत),कुसुम भंडारी आदि के मधुर भजन हुए।










