आम्रपाली विश्वविद्यालय लामाचौड़ में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया

नैनीताल l राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के द्वारा गुरुवार को आम्रपाली विश्वविद्यालय लामाचौड़ में सड़क सुरक्षा विषयक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरदेव सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बताया कि सड़क दुर्घटनाएं एक चिंता का विषय है। जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा विषयक साधनों, उपायों का उपयोग कर दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को कम कर सकते हैं। यातायात नियमों का पालन हमें चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने चारपाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और सवार हेलमेट जरूर पहनने, निर्धारित गतिसीमा में , वाहन संचालन करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने , स्टंट नहीं करने, नशे का सेवन कर वाहन संचालन नहीं करने, अस्वस्थता व अनिद्रा की स्थिति में वाहन संचालन न करने, मार्ग संकेतकों और नियमों का पालन करने विषयक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि हमें दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए भी आगे आना चाहिए, जिससे प्रभावित़ो के जीवन को बचाया जा सके। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करें उन्हें समय से चिकित्सा उपचार हेतु अस्पताल में भेजा जा सके। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा आवश्यक शपथ भी दिलाई गई। कार्यशाला में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ पंकज शाह के द्वारा भी छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में आह्वान किया गया । इस अवसर आम्रपाली यूनिवर्सिटी के रजिस्टर प्रोफेसर डॉ पंकज शाह, प्रिंसिपल फार्मेसी डॉक्टर अभिजीत ओझा , डॉ नवीन पंत , डा अरुण कुमार सिंह और छात्र-छात्राएं के साथ-साथ परिवहन विभाग के सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, पुष्कर कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad