नम आँखों से मां नंदा सुनंदा को दी विदाई, 8 दिवसीय मां नंदा देवी महोत्सव समाप्त

नैनीताल। मां के जयकारों के साथ बुधवार को मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई । 16 सितंबर से नगर में मां नंदा देवी महोत्सव चल रहा था आज महोत्सव का अंतिम दिन था। जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने खड़े होकर नम आँखों से मां को विदाई दि। इसके अलावा जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने खड़े होकर मां को विदाई दी। इस दौरान हजारों की संख्या में शोभायात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सुबह 5:00 बजे देवी पूजन तथा उसके बाद 9:00 बजे देवी पूजन तथा 12:00 बजे देवी भोग कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद 12:30 बजे महानंदा सुनंदा की मूर्तियों को नैना देवी मंदिर से बाहर निकल गया । उसके बाद मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा शुरू हुई ।शोभायात्रा मस्जिद तिराहा होते हुए शारदा संघ के निकट से रिक्शा स्टैंड मल्लीताल तथा उसके बाद माल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार पहुंची। लोअर माल रोड के जिस हिस्से में ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है इस बार डोला उस स्थान से न जाकर अपर माल रोड से गया। वहां से कोतवाली होते हुए वैष्णो देवी मंदिर तल्लीताल पहुंची। वहां पर भक्तों ने मां के दर्शन किए पूजा अर्चना हुई। उसके बाद वापस अशोक होटल तथा माल रोड से वापस मल्लीताल रिक्शा स्टैंड चीना बाबा चौराहा पर वहां से मल्लीताल बाजार तथा मस्जिद फिर आए होते हुए ठंडी सड़क पर पहुंची। 6:30 बजे महानंदा सुनंदा की मूर्तियों को नैनी झील में विसर्जित कर दी गई । शोभा यात्रा के दौरान बैंड बजे के साथ नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक परिवेश में शामिल हुए साथ ही छोलिया नृतकों ने भी शोभायात्रा में जगह-जगह पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । शोभायात्रा में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, विधायक सरिता आर्या, राज्य मंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्य, महासचिव जगदीश बवाड़ी , पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, राजेंद्र लाल शाह, देवेंद्र लालसा, आनंद विष्ट, मनोज जोशी ,मोहित लाल शाह, मोहित रौतेला अरविंद पडियार सहित अनेक लोग शामिल हुए।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट ने आज कार्यभार ग्रहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad