भीमताल में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र का विधिवत शुभारंभ उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० एन०सी० लोहनी द्वारा किया गया

नैनीताल । को कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सर जे० सी० बोस तकनीकी परिसर, भीमताल में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र का विधिवत शुभारंभ उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० एन०सी० लोहनी द्वारा किया गया।अपने संबोधन में कुलपति प्रो० एन०सी० लोहनी ने कहा कि अध्ययन केन्द्र के प्रारंभहाने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त शैक्षिक अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का उददेश्य गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना है।कार्यक्र में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रो० गिरिजा पाण्डेय, प्रो० एम०एम० जोशी एवं प्रो० रेखा बिष्ट ने अपने अपने विचार साझा किए एवं बताया कहा कि नियमित शिक्षा के साथ-साथ मुक्त एवं दरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शैक्षिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप अतिरिक्त पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकेंगे। अध्ययन केन्द्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं एवं पाठ्यक्रमों का लाभ प्राप्त होगा।इस अवसर पर भीमताल परिसर केन्द्र की समन्वयक प्रो० वीना पाण्डे ने अध्ययन केन्द्र की स्थापना के उददेश्यों एवं इसकी शैक्षणिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केन्द्र के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं शिक्षार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी सहित क्षेत्र के स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अध्ययन केन्द्र के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।