सोमवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग के द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में महिला अधिनियम विधेयक: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नैनीताल l सोमवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग के द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में महिला अधिनियम विधेयक: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल प्रोफेसर ललित तिवारी के द्वारा छात्रों को संबोधित किया गया वही प्रोफेसर दीपिका गोस्वामी जी के द्वारा अपने विचारों को छात्र-छात्राओं के सामने प्रस्तुत किया। परिसर के निर्देश एवं विभाग की पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा के द्वारा छात्र-छात्राओं को विधेयक के बारे में जानकारी दी गई तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष तर्क में अर्णव त्रिपाठी बी ए प्रथम सेमेस्टर प्रथम रहे, वहीं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की श्रेया जोशी द्वितीय रही। विपक्ष में बी ए पंचम की पूजा मिश्रा प्रथम रही, सुहानी जोशी बी ए प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय स्थान पर रही। विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कल्पना अग्रहरि ने छात्र-छात्राओं को महिला विधेयक अधिनियम के बारे में जानकारी दी एवं विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ हृदेश कुमार, डॉ भूमिका प्रसाद, डॉक्टर रुचि मित्तल, श्री पंकज सिंह, एवं डॉ मोहित सिंह रौतेला रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement