कुमाऊं विश्वविद्यालय के दी एस बी परिसर के पुरातन छात्र डॉ भूपेंद्र सिंह बिष्ट का दून विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भूगोल विभाग पर चयन हुआ है

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के दी एस बी परिसर के पुरातन छात्र डॉ भूपेंद्र सिंह बिष्ट का दून विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भूगोल विभाग पर चयन हुआ है । डॉ बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण किया है तथा वो विभागाध्यक्ष भी बने है । डॉ बिष्ट ने डी एस बी परिसर के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रॉफ पी सी तिवारी के निर्देशन में अपनी पी एच डी पूर्ण की । डॉ बिष्ट ने उससे पूर्व प्रशासनिक अकादमी नैनीताल ,गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी के साथ लाल बहादुर शास्त्री संस्थान मंसूरी में अपनी सेवाएं दी । डॉ बिष्ट ने 2000 से अधिक सिविल सर्वेंट को ट्रेनिंग भी दी तथा जापान ,चीन ,नीदरलैंड , ,बांग्लादेश ,ऑस्ट्रेलिया ,मलेशिया ,थाईलैंड की अकादमिक यात्रा कर चुके है । डॉ बिष्ट के चयन पर कूटा ने। खुशी व्यक्त की है तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ नीलू लोधियाल , डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी , डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ रितेश साह ,डॉ गोकुल सत्याल ने डॉ बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को ‘भारत गौरव पुरस्कार 2026’, उत्तराखण्ड के लिए गौरव का क्षणयह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाले प्रदेश के प्रथम कुलपति बने प्रो. बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad