नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जेवियर्स में गुरु-शिष्य परम्परा को निभाते हुए शिक्षक दिवस शानदार उत्सव के रूप में मनाया गया
नैनीताल । नगर के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जेवियर्स में गुरु-शिष्य परम्परा को निभाते हुए शिक्षक दिवस शानदार उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्य क्रम प्रस्तुत किये। सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए फूलों से स्वागत किया गया। सभी छात्र-छात्राओ ने शिक्षकों का सम्मान करने की शपथ ली। गुरु शिष्य की परम्परा पर आधारित अनेक नाटकों के मन्चन से कार्यक्रम में चार चाँद लग गये। छात्राओं ने सुन्दर डान्स से कार्यक्रम में शमा बाँध दिया।
प्रधानाचार्य नयीम अली खान ने सभी छात्रों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेसित की।
छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों को प्रेम स्वरूप उपहार भी दिये। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य लता तिवारी, सीमा ढैला, सुनीता जोशी, राठौड़ जी,लता तिवारी, नीतू जढौत,दीपा बर्गली, खीमराज देउपा, गोपाल सर,तलहा सिद्ध की, दीपक जोशी, नेहा,छाया,फरराना, मीनाक्षी, शैला,प्रियंका, सौरभ,दीपक साह,हरीश, सहित सभी छात्र-छात्राये उपस्थित रहे। अन्त में जल-पान के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।










