पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों ने गोरखाली सुधार सभा में नेपाल आपदा पर चर्चा की।


देहरादून। आज अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष माँ भगवती शक्तिपीठ सुरकंडा मंदिर से पुजारी श्री रमेश लेखवार- अत्रि जी महाराज, प्रांत संयोजक एवं प्रवक्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा तथा मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह राणा ने गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा कार्यालय में अध्यक्ष पदम सिंह थापा जी से शिष्टाचार भेट किया।
नेपाल में आई भीषण दैवीय आपदा पर हुए नुकसान पर गहन विचार विमर्श किया तथा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुरोहित महासंघ अध्यक्ष ने कहा नेपाल के साथ हमारा वर्षों से से रोटी बेटी का संबंध है।
प्रांत संयोजक डॉ स्वामी एस चंद्रा ने कहा पुरोहित महासंघ आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेगा। अपनी ओर से अध्यक्ष एवं संयोजक ने आर्थिक सहयोग किया।
साथ ही गोरखाली सुधार सभा से 2 विभूतियों को पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत में प्रतिनिधित्व करने हेतु जुड़ने के लिए अनुरोध किया, गोरखाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बड़ी विनम्रता से आभार व्यक्त करते हुए कहा सभा हमेशा पुरोहित महासंघ के साथ पूरा सहयोग करेगा।
इस अवसर पर महासंघ की ओर से अध्यक्ष पदम सिंह थापा जी का अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह राणा ने विभिन्न विषय रखते हुए भारत और नेपाल के साथ संबंधों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गोरखाली सभा रायवाला के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।