ज्योलीकोट व सरियाताल में जलजनित बीमारी का प्रकोप: पीड़ित परिवारों को संबल देने आगे आईं विधायक सरिता आर्या


नैनीताल। ज्योलीकोट एवं सरियाताल क्षेत्र में दूषित पानी के कारण फैली डायरिया एवं पीलिया की बीमारी से हुई दो जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने शासन व प्रशासन के स्तर पर राहत, बचाव और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को तेज कर दिया है। शोक संतप्त परिवारों और उपचाराधीन ग्रामीणों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर हरसंभव मदद की मांग उठाई है।
शोकाकुल परिवारों और मरीजों की सहायता का अनुरोध
विधायक सरिता आर्या ने इस अत्यंत दुखद घड़ी में अपने परिजनों को खोने वाले स्व. रितेश जीना एवं स्व. नीमा जोशी के शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवारों के साथ संबल बनकर खड़े होने के लिए उन्हें 1-1 लाख रुपये तथा विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन ग्रामीणों के बेहतर इलाज व देखभाल के लिए 50-50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि स्वीकृत की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम आर्य ने ज़्योलीकोट क्षेत्र में चल जनित रोगों से पीड़ित लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जाना हाल-चाल,-जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में खराब पेयजल लाइन बदलने के दिए निर्देश

विधायक ने स्पष्ट किया कि यह सहयोग किसी प्रकार का अहसान नहीं, बल्कि अपने क्षेत्रवासियों के प्रति एक जनप्रतिनिधि और सरकार का नैतिक दायित्व, संवेदना और जिम्मेदारी है। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को यह भरोसा दिलाना आवश्यक है कि पूरा तंत्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

प्राइवेट अस्पतालों में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविरों की पहल

प्रभावित ग्रामीणों को सुलभ और उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विधायक जी की पहल व शासन के निर्देशों पर क्षेत्रवासियों के इलाज हेतु हल्द्वानी के प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों (जैसे नीलकंठ, उजाला सिग्नस, साई, सिटी, और चंदन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल) के सहयोग से निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविरों (9 से 15 सितंबर) का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, लैब टेस्ट और आवश्यक दवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश
क्षेत्र में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए विधायक ने स्वास्थ्य विभाग और पेयजल निगम को अलर्ट मोड पर रखा है। प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग करने, पेयजल स्रोतों का शुद्धिकरण करने और अस्पतालों में बेड व दवाओं की कोई कमी न होने देने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
जनस्वास्थ्य पहली प्राथमिकता: विधायक
विधायक सरिता आर्या ने कहा, “क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर नागरिक के साथ खड़ी है। हमारी कोशिश है कि सरकारी व निजी चिकित्सा तंत्र के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित को तुरंत बेहतर इलाज मिले और प्रभावित परिवारों को इस असीम दुख से उबरने में पूरा सहयोग प्राप्त हो।”

यह भी पढ़ें 👉  कृष्ण भक्ति में डूबी सरोवर नगरी, मां नैना देवी मंदिर में गूंजे भजनदो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के तहत यो पहाड़ फाउंडेशन और अमर उदय ट्रस्ट ने सजाई भजन संध्या, पहाड़ी लोकधुनों ने बांधा समां

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad