ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों ने 300 से ज्यादा लोगों को दूसरे दिन मुफ्त ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म दिखाई

नैनीताल । ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों ने 300 से ज्यादा लोगों को दूसरे दिन मुफ्त ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म दिखाई। दर्शकों को रिफ्रेशमेंट के साथ हनुमान चालीसा भेंट की गई। दर्शकों में अधेड़ और बुजुर्गों की संख्या अधिक दिखी।
नैनीताल के कैपिटल सिनेमा हॉल में आज बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का मुफ्त प्रसारण किया गया। सिनेमा हॉल में रविवार के बाद आज मंगलवार को भी सबसे आगे सीट नंबर 9 में श्री हनुमान और बाबा नीब करौरी की प्रतिमा को विराजमान किया गया।
‘हनुमान भक्त’, ‘जय श्रीराम सेवा दल’ की तरफ से आयोजित फ़िल्म में समाजसेवी गोपाल सिंह बिष्ट की तरफ से स्पॉन्सर किया गया। साथ ही उन्होंने फ़िल्म के बाद खीर के प्रसाद की व्यवस्था भी की। देश दुनिया में सुपर हिट ब्लॉक बस्टर चल रही इस फ़िल्म को देखने के लिए ओक वुड स्कूल के 18 बच्चे और चार शिक्षक, महिला और पुरुष वर्ग के बुजुर्ग दर्शकों की अधिक संख्या और बी.ड़ी.पाण्डे अस्पाल के कई चिकित्सकों और स्टाफ ने इस धार्मिक फ़िल्म का आनंद लिया।
लगभग 2.30 घंटे की इस फ़िल्म के दौरान दर्शकों को फ्रूटी, समोसे और पानी वितरित किये गए। फ़िल्म समाप्त होने के बाद बूंदी के प्रसाद के साथ हनुमान चालीसा भेंट की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनमोहन सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, अमित पांडेय, सोनू बिष्ट, मंनोज कुमार, रोहित कुमार गौड़, विनोद कुमार, सूरज, सुनील, अमित साह, विवेक वर्मा, संजय, प्रदीप कुमार, तरुण लूथरा, भवान सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, सूरज राणा, गौरव आर्या, संजय सिंह बिष्ट, अमित मेहरा, विनायक साह, अम्मू पाण्डे, सोनू कुमार, पवन कन्याल, बॉबी बिष्ट, रौनक सक्सेना, कुणाल बेदी, चेतन बिष्ट आदि कि बड़ी भूमिका रही। संगठन की तरफ से मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि फ़िल्म के शो की सफलता को देखते हुए रविवार को भी एक एक शो रखा है।










