उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जया सिद्धार्थ हॉस्पिटल की व्यवस्था को जांचा।

देहरादून। आज सहस्त्रधारा रोड़ स्थित जया सिद्धार्थ हॉस्पिटल के तत्वावधान में उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों के सीजीएचएस से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई।
जया सिद्धार्थ हॉस्पिटल के प्रमुख- मुनीश भारद्वाज तथा प्रबंधक-सचिन सिन्हा ने सभी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा हॉस्पिटल का भ्रमण कराया, वहाँ पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एस. नेगी ने संगठन के बारे पूरी जानकारी दी, संरक्षक- तिलक राज शर्मा ने विभिन्न होने वाली परेशानियों पर प्रकाश डाला, संयोजक – डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने हॉस्पिटल द्वारा मरीजों को अच्छी सुविधाओं देने तथा वरिष्ठजनों का सम्मान करने हेतु अनुरोध किया।
महासचिव- रविन्द्र दत्त सेमवाल ने आभार व्यक्त किया तथा संगठन की ओर से प्रकाशित कलैण्डर एवं डायरी भेंट की।
इस अवसर पर एच.एस. काला, पी.के. सिंह, अनिल कुमार उनियाल, अरविंद किशोर बहुखंडी, श्रीकांत विमल, राजेंद्र शास्त्री, शांति प्रसाद, अवनीश कांत, बी एस राणा, जया नंद घिल्डियाल, गणेश कोठारी, सहित काफी संख्या में हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।