जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

देहरादून । उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशानुसार 9 सितंबर 2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला पॉलिटेक्निक ई सी रोड देहरादून मैं एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कॉलेज की छात्राओं को पौश एवं पोस्को एक्ट 2012 के प्रति जागरूक किया गया सचिव द्वारा बताया गया कि यह एक्ट लड़कों तथा लड़कियों पर समान रूप से लागू होता है जिसकी उम्र 18 साल से कम हो इसके तहत अपराधी को 5 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा होती है। उन्होंने छात्राओ क आह्वान किया कि यदि आपके साथ कहीं पर किसी तरह का अपराध होता है तो आपको चुप नहीं रहना है इसकी शिकायत पुलिस को अवश्य करनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त सचिव महोदय द्वारा छात्रों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं एवं नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राविधिक कार्यकर्ताओं उमेश्वर सिंह रावत, कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती पल्लवी शर्मा, शिक्षिकाएं तथा छात्राओं ने प्रतिभाग किया।












