डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लोक भवन देहरादून द्वारा आयोजित एक प्रयास नशा मुक्त हो समाज पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभागिता की

नैनीताल । डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लोक भवन देहरादून द्वारा आयोजित एक प्रयास नशा मुक्त हो समाज पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभागिता की । तीन घंटे से अधिक चले इस कार्यक्रम में समाज की अवधारणा , सामाजिक चेतना , नशा मुक्ति पर चर्चा हुए । दो पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए । कार्यक्रम को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने संबोधित किया तथा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई ।एक प्रयास नशा मुक्त हो समाज पर सर्वाधिक कार्य करने की जरूरत है ।2030 में भारत नशा मुक्त हो तथा 2047 में विकसित राष्ट्र बने इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है । सकारात्मक पथ एक नेक कार्य है । नशा 7 से 8 वर्ष की आयु में भी प्रारंभ हो सकता है।शरीर एव मन को मजबूत रखना है ।नशा के लिए नो शब्द सबसे अधिक कारगर है । सकारात्मक कार्य करते रहे जो राष्ट्र की उन्नति में कारगर हो । समस्या का छोटी होने पर ही समाधान करले । दूसरों को मोटिवेट करे तथा विल पावर को मोटिवेट करते रहे ।पर व्यापक चर्चा हुई । इस कार्यक्रम में अपर सचिव मनोज गोयल , शैलेश बगौली ,डॉ अजीत पवार , अनुपम त्रिवेदी , डॉ उनियाल ,प्रॉफ सुरक्षा डंगवाल ,डॉ नीलेश आनंद ,, ,राजा ग्रोवर ने भी विचार रखे । राज्यपाल ने सभी को नशा मुक्त की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में चर्चा के अन्य पहलू कि लूप में नहीं फसना है नीति के साथ सामुदायिकता तथा भागीदारी से आगे बढ़ना है । मेंटर मिंटी को मजबूत करने है ।सशक्त भारत के लिए सभी बच्चे खेल खेले तथा मेरा जीवन मेरा सपना ,बच्चों की परवरिश पर ध्यान रखने पर व्यापक चर्चा हुई ।नशा मुक्ति में उत्तराखंड भारत के राज्यों में पांचवे स्थान पर है । नशा मुक्त भारत को साकार करने में हर नागरिक योगदान दे तथा 2047 के लिए कार्य करे । कार्यक्रम में डी एस बी परिसर से प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ गगन दीप होती , डॉ दीपिका पंत ,डॉ नंदन मेहरा ,डॉ अमित मेलकानी सहित खुशी ,एल सी सिद्धार्थ सिंह , आदि शामिल हुए। इधर डी एस बी परिसर में आज हिमालय दिवस के अवसर पर प्रॉफ ललित तिवारी ने एम एस सी तथा फॉरेस्ट्री के विद्यार्थियों को हिमालय बचाओ तथा नशा मुक्ति शपथ कराई जिससे विद्यार्थी जागरूक हो सके।












