नासा ने सामाजिक सरोकारों के तहत रक्तदान शिविर में किया सहयोग खेल एवं साहसिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सेवा का संदेश

नैनीताल, । नैनीताल एक्वेटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) ने अपने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए आज बी.डी. पांडे चिकित्सालय, नैनीताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की।
नासा के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत ने कहा कि खेल एवं साहसिक गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करती हैं। रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता इसी भावना का विस्तार है।नासा ने रक्तदाताओं, चिकित्सा दल और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा कार्य है, जिसमें समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपना योगदान दे सकता है।
शिविर में नासा की ओर से प्रो. रीतेश साह, धीरज बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, हर्ष वर्धन छाबड़ा, सरिता बिष्ट, तरुण बिष्ट, नितिन, रितिका गैड़ा तथा मनमोहन सिंह चिलवाल ने सक्रिय सहभागिता की।
नासा के सदस्यों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी झील संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास, खेल गतिविधियों और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी जारी रखेगी।
रक्तदान शिविर में बी.डी. पांडे चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने आवश्यक चिकित्सा एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रियंशु श्रीवास्तव, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, गणेश दत्त पलड़िया, संगीता प्रकाश एवं राकेश ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच तथा रक्त संग्रह की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें 👉  हर्षित जोशी ने की जे आर एफ (संस्कृत) परीक्षा उत्तीर्ण

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad