कुमाऊं कप फुटबॉल कप पर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब का कब्जा
नैनीताल।नगर के ऐतिहासिक खेल मैदान फ्लैट्स में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूनिवर्सल एफसी व गैलेक्सी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया।जिसमे यूनिवर्सल एफसी ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया जिसमें विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद तथा ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई।
इस दौरान प्रतियोगिता अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट,नगर पालिका सभासद,प्रतियोगिता सचिव विलाल अली,मोहन सिंह चिलवाल,हंसा बहुगुणा,प्रधानाचार्य बिशन मेहता,रोहित भाटिया,दीपक चंदेल,अनिल कटियार व तकनीकी टीम में टोनी आदि मौजूद रहे।उदघोषक की भूमिका भोलू कुमार ने निभाई।












