कुलपति ने प्राध्यापकों को सम्मानित किया

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दीवान एस रावत ने आज देवदार भवन दी हर्मिटेज में एक सम्मान समारोह में बेहतर कार्य करने पर पुष्प गुच्छ भेट कर प्राध्यापको को सम्मानित किया ।प्रो संतोष कुमार , प्रॉ नंद गोपाल साहू को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने , प्रॉफ़ ललित तिवारी को लिन्नियन सोसाइटी लंदन का फेलो बनने पर ,प्रो गीता तिवारी को एक्सीलेंट रिसर्चर ऑफ द ईयर ,प्रो अर्चना साह नेगी तथा डॉक्टर लज्जा भट्ट को टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार मिलने पर पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया ।कार्य क्रम में कुलपति ने निदेशक प्रो नीता बोरा शर्मा ,प्री संजय पंत डी एस डबलू , प्राॅफ हरीश बिष्ट,डॉक्टर महेंद्र राणा को भी बेहतर कार्य करने पर पुष्प गुच्छ भेट किया।।कुलपति ने इस अवसर पर कहा की सभी लोग कार्यों में श्रेष्ठता लाए जिससे विद्यार्थी लाभान्वित हो सके ।इस अवसर पर प्रो चंद्रकला रावत ,प्रो निर्मला ढैला ,डॉक्टर आशीष तिवारी ,डॉक्टर हरिप्रिया पाठक प्रो नीलू लोधियाल,डॉक्टर शिवांगी ,डॉक्टर महेश आर्य ,डॉक्टर मनोज आर्य ,डॉक्टर सोहैल जावेद ,डॉक्टर शशि पांडे ,,डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर संतोष कुमार ,डॉक्टर हिरदेश कुमार डॉक्टर पूरन अधिकारी ,डॉक्टर नंदन बिष्ट ,डॉक्टर निधि वर्मा , हेम भट्ट, विक्रम बेदी ,डॉक्टर मनोज धूनी , एवम डॉक्टर अशोक कुमार उपस्थित रहे ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad