भारी बारिश के बीच ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 16 लोगों की स्वास्थ्य जांच

नैनीताल। ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में भारी बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं निगरानी गतिविधियों को लगातार जारी रखा जा रहा है। प्रतिकूल मौसम के बीच स्वास्थ्य टीमें क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करा रही हैं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 16 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 11 लैब टेस्ट किए गए तथा गंभीर लक्षण वाले एक मरीज को उपचार के लिए भर्ती किया गया। स्वास्थ्य टीमों द्वारा 54 लोगों की काउंसलिंग की गई, जबकि 10 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।ज्योलिकोट में पानी के 7 सैंपल मानकों के अनुरूप पाए गएजलजनित रोगों की रोकथाम एवं सुरक्षित पेयजल की निगरानी के तहत 25 सितंबर को ज्योलिकोट क्षेत्र से पानी के 7 सैंपल लिए गए। जांच में सभी 7 सैंपल निर्धारित मानकों के अनुरूप सही पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में जल गुणवत्ता की निगरानी एवं आवश्यकतानुसार जल स्रोतों के शुद्धिकरण और क्लोरीनेशन की कार्रवाई लगातार की जा रही है।रेस्टोरेंट एवं रिजॉर्ट में भी स्वास्थ्य जागरूकतास्वास्थ्य टीमों द्वारा क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट एवं रिजॉर्ट में जाकर स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। संचालकों एवं कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की नियमित सफाई, सुरक्षित पेयजल, भोजन की स्वच्छता, जल का उचित शुद्धिकरण एवं क्लोरीनेशन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही जल भंडारण टैंकों की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया।भीमताल ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल बैठकइसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल की अध्यक्षता में विकासखंड भीमताल के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, भीमताल ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक तथा आरबीएसके टीम के साथ ब्लॉक स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में 95 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।बैठक में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षित पेयजल, जल का शुद्धिकरण, क्लोरीनेशन, जल भंडारण टैंकों की स्वच्छता एवं नियमित सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जागरूकता संबंधी जानकारी साझा की गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में अन्य सभी विकासखंडों में भी ऑनलाइन वर्चुअल बैठकों के माध्यम से संबंधित विभागों एवं संस्थानों को जागरूक किया जाएगा। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जलजनित रोगों से बचाव एवं रोकथाम के लिए अपने-अपने विकासखंडों में आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करें।स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें, केवल सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें तथा किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  तुलास विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad