59वां इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ

नैनीताल में 59वें इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का प्रतियोगिता के अवसर पर नैन्सी कॉन्वेंट, ज्योलिकोट की शिक्षिका सुमन देउपा एवं शेरवुड कॉलेज के शिक्षक अनवर रज़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला Devito School एवं Sherwood College के बीच खेला गया। मुकाबले में Sherwood College की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43-16 के अंतर से जीत दर्ज की।
वहीं दूसरा मुकाबला Lakes International School, Bhimtal एवं Long View Public School के बीच खेला गया। इस मुकाबले में Lakes International School, Bhimtal ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 33-18 से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक एवं कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS








