जाम से बुरेहाल पर्यटक पैदल पहुंचे नैनीताल, मनमाने किराए से भी परेशान

नैनीताल।नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को भीषण जाम के कारण पैदल चलकर नैनीताल पहुंचना पड़ा। काठगोदाम से नैनीताल तक जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे डेढ़ घंटे का सफर छह घंटे में तय हुआ। परेशान होकर कई यात्री पैदल ही नैनीताल की ओर निकल पड़े।आईआईटी रुड़की के छात्र हिरन मैंबरिक ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ ओडिशा से सीधे नैनीताल घूमने आए हैं। उन्हें करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। उन्होंने नैनीताल घूमने के लिए पहले से बाइक बुक कराई थी और अग्रिम भुगतान भी किया था, लेकिन यहां पहुंचने पर रोडिज बाइक्स नाम के संचालक ने बहाना बनाकर बुकिंग रद्द कर दी।यात्री साईं स्वप्निल रावत ने बताया कि वह भी ओडिशा से आए हैं और ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर नैनीताल पहुंचे। वह रोडवेज बस से बल्दियाखान तक आए और वहां से पैदल नैनीताल आए।पर्यटकों ने बताया कि हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर बसों में पैर रखने की जगह नहीं थी। वहीं छोटी टैक्सियों के चालक प्रति व्यक्ति 500 से 600 रुपये और पूरी गाड़ी बुक करने के 3000 रुपये तक किराया मांग रहे थे, जिससे यात्री और अधिक परेशान हुए।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माला दर्पण कर उन्हें याद किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad