भीमताल परिसर में राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर मनाया गया

नैनीताल । कमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित सर जे सी बोस तकनीकी परिसर में 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य पर झंडारोहण के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो वीना पांडे ने की और उनके द्वारा झंडारोहण करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन आदर्शों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया और विद्यार्थियों को जीवन में कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपने क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में परिसर के कुलानुशासक डॉ रिशेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ लक्ष्मण रौतेला ने किया और कार्यक्रम में डॉ अरविंद जंतवाल, भगवान ध्यानी, हीरा किरौला, गिरीश भट्ट, कृष्णा पालीवाल, विनोद कुमार, ललित उपाध्याय, गगन कुमार, अनिल कुमार, लियाकत अली सहित शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी शामिल हुए।








