ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी

नैनीताल, 2 अक्टूबर 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर ज्योलिकोट एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं।
आज स्वास्थ्य टीमों द्वारा चोपड़ा में 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं 108 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग प्रदान की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 30 मरीजों की जांच की गई तथा 10 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जांच के दौरान 17 ब्लड सैंपल लिए गए तथा 1 मरीज को उपचार हेतु भर्ती किया गया।
स्वास्थ्य टीमों द्वारा ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित रूप से हाथ धोने, आसपास की साफ-सफाई रखने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। लोगों को पानी को उचित रूप से क्लोरीनेट/उबालकर पीने तथा जलजनित रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य टीमों को क्षेत्र में निरंतर निगरानी, समय पर स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
……………………………………………………..










