सीआर एस टी इंटर कॉलेज मे गाँधी व शास्त्री जयंती……………..

नैनीताल । गाँधी जयंती के अवसर पर सी आर एस टी इंण्टर कॉलेज मे विद्यालय प्रबंधक पद्मश्री अनूप साह द्वारा राष्ट्रीव ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग कर्यक्रम प्रस्तुत किये।
कक्षा 12के छात्र चेतन शर्मा तथा कक्षा 11के छात्र चिराग व विराट ने महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
छात्रों को संबोधित करते हुए अनूप साह ने वर्तमान समय बापू तथा शास्त्री जी के विचारों की प्रसंगिकता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उन्हे अपने जीवन मे आत्मसात करने की बात कही।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला तथा सभी का आभार व्यक्त किया।
डॉ एस एस बिष्ट ने बापू की रोचक कहानियाँ छात्रों के संग साझा की।
इस अवसर पर गणेश दत्त लोहनी, ललित सिंह जीना, राजेश लाल, शैलेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, मनीष साह, तारा जोशी, गीता बिष्ट, हिमांशु जोशी,गौतम साह, हर्षित कुमार, आशा रौतेला, लता जोशी आदि उपस्थित थे।