उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा भटेलिया द्वारा 26 अप्रैल को वित्तीय साक्षरता ओर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

नैनीताल l उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा भटेलिया द्वारा 26 अप्रैल 2023 को वित्तीय साक्षरता ओर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक आगंतुक वर्मा द्वारा बैंक की विभिन्न ऋण, जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।उनके द्वारा आव्हान किया गया कि बैंक, नाबार्ड तथा सरकार की रोजगारपरक योजनाओं में ऋण प्राप्त कर स्वमं का उद्यम स्थापित करते हुए स्वावलंबन की ओर बढ़े। बैठक को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी बी डी नैनवाल द्वारा संबोधित कर जन जन को भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना में समस्त पात्र व्यक्तिओं को आगामी समय में आच्छादित करने के सरकार व बैंक लक्ष्य के संबंध में बताया,उनके द्वारा कैसलैस बैंकिंग को बढ़ावा देने तथा डिजिटल माध्यम से लेने वित्तीय ट्रांसक्शन को अपनाने की सलाह दी गई।बैठक में कार्यालय सहायक श्री हरीश भट्ट, श्री विक्रम बिष्ट,श्री कृष्णा सिंह,श्री प्रताप सिंह,श्री दीवान सिंह बिष्ट,श्री गणेश थापा आदि मौजूद रहे l












