कोषागार कर्मचारी संगठन ने मांगों को लेकर वित्त मंत्री से की भेंट

देहरादून। कोषागार कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल से देहरादून में मुलाकात की और उनके द्वारा शासनादेश की कार्यवाही समाप्त करने के लिए कहा।

बताया कि कोषागार संवर्ग अलग संवर्ग है। कहा कि अन्य संवर्ग और विभागीय लेखाकार, सहायक लेखाधिकारी एवं आडिट विभाग के आडिटरों की तुलना कोषागार के सहायक लेखाकारों, सहायक कोषाधिकारियों, उप कोषाधिकारियों से तुलना नहीं की जा सकती। कोषागार कार्मिकों की कर्तव्य एवं दायित्व उत्कृष्ट है। वित्त मंत्री ने कोषागार कर्मचारियों की मांग के प्रति सकरात्मक दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक भविष्य निर्माता होता है - डॉ स्वामी चंद्रा

प्रतिनिधि मण्डल में कृष्ण प्रसाद थपलियाल, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप जोशी जिला अध्यक्ष, पंकज हटवाल जिला मंत्री, राजेन्द्र सिंह पुण्डीर, राजीव गुप्ता, पीसी सनी, सतीश साहनी, राधेश्याम पाल, कमाल पाशा रब्बानी,भरत सिंह मेवाड़, सुरेन्द्र कुमार, भरत सिंह, यशपाल सिंह एवं विपिन नेगी आदि शामिल रहे।