सर्वोदय सेवा समिति ने किया “ताजमहल का टेंडर” नाटक का मंचन।

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में शुक्रवार को सर्वोदय सेवा समिति नैनीताल द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से “ताजमहल का टेंडर” नाटक का मंचन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया,इस दौरान संस्था के अध्यक्ष आनंद मेहरा व किशन लाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान 796वे दिन भी जारी रहा

इस दौरान सबसे पहले कलाकारों द्वारा ओ नंदा-सुनंदा तू दैण है जाए.. वंदना व पारै भिड़े की बसंती छोरी कुमाउंनी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गयी,जिसके बाद नाटक ताजमहल का टेंडर का मंचन किया गया, वही नंदा राजजात का मनमोहक मंचन से लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिन पर नैनीताल में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दिया’, 6 प्रमुख स्थलों पर हुआ भव्य दीपदान

कार्यक्रम का निर्देशन पवन कुमार, निर्देशन जावेद हुसैन,संगीत अजय कुमार,मंच सज्जा नीरज डालाकोटी,रूप रक्षित टम्टा,हारमोनियम पर अजय कुमार,ढोलक पर राहुल कुमार ने अपना योगदान दिया। वही पवन कुमार,जावेद हुसैन,नीरज डालाकोटी,जसीद आलोक,यश पांडे,सूरत सिंह जीना, रक्षित, टम्टा, विशाल,रितिक टम्टा ने अभिनय किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad