माल रोड स्थित दुर्गालाल साह पुस्तकालय के खुलने का समय बदला
नैनीताल l नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया की मॉल रोड में स्थित दुर्गालाल साह पुस्तकालय के खुलने के समय में बदलाव किया गया हैं, जिसके तहत अब पुस्तकालय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे व शाम 4 से 8 बजे तक खुलेगा। जबकि साप्ताहिक अवकाश पहले की ही तरह ही लागू रहेगा।










