जिला प्रशासन व नगर पालिका ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 2 दर्जन से अधिक दुकानों से अतिक्रमण हटाया, गंदगी करने पर 24 दुकानों का चालान

नैनीताल l जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को नैनीताल शहर में गन्दगी, अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित फड़, व्यवसाय के विरूद्व लगभग 3 से 4 घण्टे का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 35 से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया जो स्थायी रूप से अतिक्रमण किया गया था। ऐसे 24 लोगों का लगभग 17 हजार से अधिक का गन्दगी का चालान किया गया और 12 से अधिक फड़ व्यवसायों का सामान जब्त किया गया। अवैध रूप से पार्क हो रही किराये वाली साइकिलों को मॉलरोड से सीज किया गया। शहर से दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। दो होटल व्यवसाय जिनके द्वारा घरेलु सिलेन्डर प्रयोग में लाया जा रहा था उनके सिलेन्डर सीज करते हुए आवश्यक उत्पाद अधिनियम के तहत उनके ऊपर चालानी कार्यवाही की गर्इ्र। एक दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े जाने पर एक बोतल और दो क्वाटर सीज करते हुए उनके खिलाफ भी चालानी कार्यवाही की गई। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में मालरोड से तल्लीताल तक यह अभियान चलाया गया और आगे भी चलाया जायेगा। तल्लीताल में नैनीताल रोड में रेता बेचने दुकानदार के विरुद्ध खनन अधिनियम में अवैध भण्डारण की चालानी कार्रवाही करते हुए 60 कट्टे सीज किए गए । इस दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा निरीक्षक हिमांशु चंद्रा टीसी दीपराज अतिक्रमण टीम प्रभारी धर्मेश प्रसाद विक्की, संजय, सनी मंजीत, जावेद आदि कर्मचारी मौजूद थे माल रोड से 3 पिकअप अतिक्रमण सामान जप्त किया l












