युग मंच के तत्वावधान में 27वा होली महोत्सव खड़ी होली से शुरू

सरोवर नगरी नैनीताल में होली की धूम अपने चरम पर है। आयोजन के तहत युग मंच की पहल पर 27वें होली महोत्सव में चंपावत से आई खड़ी बोली की टीमों खड़ी होली की टीमों ने नैना देवी प्रांगण से शुरुआत कर रंग जमाया, वहीं शहर की विभिन्न महिला टीमों ने और नैना देवी परिसर में स्वांग दिखाकर ने सभी को उत्साहित किया।

चंपावत खेती खान से डॉक्टर देवेंद्र ओली जी के नेतृत्व में आई “होली आयोजन एवं डॉक्यूमेंट्री निर्माण समिति” ने नैना देवी मंदिर परिसर से खड़ी बोली का सुंदर शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रंगोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया

जाके शीश में गंगा सुहाए, संभो तुम क्यों ना खेलो होली सदा,
जाके मस्तक चंदा छाए, संभो तुम क्यों ना खेलो होली सदा,
सर्वप्रथम शिव को समर्पित करते हुए कलाकारों ने होली प्रस्तुत की, इसके उपरांत भोटिया बाजार परिसर में खड़ी होली का प्रस्तुतीकरण जारी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतिथि कलाकारों के रूप में खेतीखान से आयी समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह मनराल, उपाध्यक्ष विजय मनराल, सचिव किशोर जुकारिया, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, संरक्षक डॉo देवेन्द्र ओली, सहित वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण सिंह लमगरिया, बहादुर सिंह चंमियाल, लक्ष्मी कांत पांडे, रमेश चंद्र जोशी, विक्रम बोरा, कुंदन सिंह, खिम सिंह, मुकेश राज, गौरव जुकारिया आदि द्वारा योगदान दिया गया।
जबकि युग मंच की टीम के रूप मे अध्यक्ष जहूर आलम, सचिव मनोज कुमार मनु, कोषाध्यक्ष भास्कर बिष्ट, होली संचालक के रूप में राजा शाह, होली संयोजक के रूप मे नवीन बेगाना सहित वरिष्ठ सदस्य प्रदीप पांडे, जितेंद्र बिष्ट, स्वतंत्र लाल शाह, अदिति खुराना, अमित शाह, दीपक सहदेव, डॉo हिमांशु पांडे आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।