छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया

नैनीताल l रायपुर रोड स्थित दून वर्ल्ड स्कूल में डी. डब्लू. टी. कॉलेज, देहरादून की एंटी ड्रग्स सेल के तत्वावधान में बी. एड. की छात्राओं द्वारा कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशे के प्रकोप से बचने के हेतु कार्यक्रम रखा गया जिसका उद्देश्य किशोर बच्चों में नशे की प्रवृति को खत्म करना था I कार्यक्रम में कुंदन रामजी एस. ओ. रायपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी | डी.डब्लू.टी.कॉलेज, देहरादून की बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया I
कार्यक्रम के प्रारंभ में कॉलेज में एंट्री ड्रग्स सेल की नोडल ऑफिसर डॉ. विनीता चौधरी ने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभाव तथा उससे बचाव संबंधित जानकारी प्रदान की साथ ही उन्हें सचेत किया कि किस प्रकार ड्रग्स व्यक्ति के जीवन को पूर्ण रूप से बर्बाद कर देता है I उन्होंने उन्होंने छात्र-छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट के दुष्प्रभाव को साझा करते हुए उनके कम से कम प्रयोग पर बल दिया I इसके पश्चात डी.डब्लू.टी. कॉलेज, देहरादून की बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने ड्रग्स के बढ़ते प्रकोप तथा उससे युवाओं में होने वाले दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर छात्र- छात्राओं को बताया कि किस प्रकार नशे की लत पहले व्यक्ति फिर परिवार व फिर समाज को प्रभावित करती है I छात्राओं ने अंत में अनेक स्लोगन के माध्यम से ड्रग्स के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया I
कार्यक्रम में डी.डब्ल्यू.टी. कॉलेज की सहयोगी संस्था उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा तथा संरक्षक संजीव शर्मा ने बच्चों को अपने माता-पिता तथा शिक्षकों साथ अपने संबंधों की सार्थकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी बच्चों को अपने परिवार का साथ सदा बनाए रखना चाहिए I भारतीय योग संस्थान के सचिन धीमान व सूरज मोहन बहुगुणा ने बताया कि यदि हमें किसी भी प्रकार के नशे से मुक्त होना है तो उसके लिए संयम की अत्यधिक आवश्यकता है जोकि योग द्वारा संभव है I योग के माध्यम से हम अपनी इंद्रियों को नियंत्रित कर नशे से दूर हो सकते हैं I उन्होंने कहा कि ध्यान एक ऐसा माध्यम है जो कि हमें अपनी पढ़ाई तथा भविष्य के प्रति एकाग्रचित्त कर अन्य गतिविधियों से दूर कर सकता हैI अंत में मुख्य अतिथि कुंदन राम तथा स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष कोठियाल ने सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलायी I
कार्यक्रम में डी.डब्लू.टी. कॉलेज की बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के साथ एंटी ड्रग्स सेल की नोडल ऑफिसर डॉ. विनीता चौधरी तथा सदस्य डॉ. सुहासिनी श्रीवास्तव श्रीमती साधना शर्मा, संजीव शर्मा, सचिन धीमान, सूरज मोहन बहुगुणा सहित दून वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन मनदीप डंग, प्रधानाचार्य संतोष कोठियाल, वंदना नारंग, मेनका बहल ने भी बच्चों को संबोधित किया तथा नशे के से दूर रहने हेतु सचेत किया I