केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के कार्यों की प्रशंसा की
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231122_180338.jpg)
नैनीताल l हमारी शाखा चाँदनी चौक घुड़दौडा में नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद तथा भारत सरकार में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का आगमन हुआ। शाखा में उपस्थित समस्त स्टाफ का उत्साहवर्धन कर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा जन जागरूकता तथा बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जन जन तक पहुँच को आसान बनाने के लिए बैंक की सराहना की गई। शाखा प्रबंधक अनुराधा एवं प्रतिभा कनवाल से वार्ता कर उनके द्वारा बैंक की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। शाखा प्रबंधक अनुराधा ने माननीय मंत्री जी को बताया कि हमारा क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी, सहायक महाप्रबंधक श्री के एम शर्मा जी के मार्गदर्शन एव नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
Advertisement
Advertisement
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-Harish-GeetaBist.jpeg)
Advertisement
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)
Advertisement