भोटिया बाजार में अजय भट को शौल पहनाया

नैनीताल। नैनीताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट नैनादेवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वापसी में अजय भट्ट भोटिया मार्किट पहुंच गए। जहां उन्होंने भोटिया मार्केट में घूमकर लोगों के हालचाल जाने। साथ ही भोटिया बाजार में दुकान संचालकों से उनकी परेशानियां पूछी। वापसी में भोटिया बाजार के दुकानदारों ने अजय भट्ट को शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान तेंजिन छिरिंग खम्पा , छीमी भोटिया , तेंजिन कूँगा खम्पा , प्रकाश दावा ,लोबसंग भोटिया और अन्य भोटिया मार्केट सदस्य मौजूद थे।












