शैलेश शाह, प्रदीप मेहता व रजत टंडन ने बाजी मारी, प्रथम बिष्ट स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

नैनीताल l सरोवर नगरी में खेली जा रही स्व० श्री गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति प्रथम नैनीताल ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज सिंगल्स सेमी फाइनल मैच खेले गए जिनमें प्रथम सेमी फाइनल सैलेश साह एवं रजत टंडन के बीच खेला गया जिसमें सैलेश साह ने रजत टंडन को 11-8, 11-7, 11-8 से पराजित किया। दूसरा सेमी फाइनल प्रदीप मेहता एवं मनीष साह के बीच खेला गया जिसमें प्रदीप मेहता ने मनीष साह को 2-11, 11-6, 11-6, 11-4 से पराजित किया। इस तरह प्रदीप मेहता एवं सैलेश साह ने फाइनल में प्रवेश किया।
डबल्स सेमी फाइनल मुकाबलों में पहला मैच मानस जोशी / मनीष साह की जोड़ी और प्रकाश / कमल की जोड़ी के बीच खेला गया जिसमें प्रकाश/कमल की जोड़ी ने 11-6, 11-6, 7-11, 11-3 से विजय प्राप्त करी।
दूसरा मैच सैलेश साह/वंशज साह की जोड़ी और प्रदीप मेहता/रजत टंडन की जोड़ी के बीच खेला गया जिसमें प्रदीप मेहता/रजत टंडन की जोड़ी ने 11-4, 11-5, 11-7 से विजय प्राप्त करी।
डबल्स फाइनल मुकाबला प्रदीप मेहता/रजत टंडन की जोड़ी और प्रकाश / कमल की जोड़ी के बीच खेला गया जिसमें प्रदीप मेहता/रजत टंडन की जोड़ी ने विजय प्राप्त करी।
सिंगल्स मुकाबला प्रदीप मेहता एवं सैलेश साह के बीच खेला गया जिसमें सैलेश साह ने प्रदीप मेहता को अति रोमांचक मुकाबले में 11-9, 5-11, 7-11, 11-8, 14-12, 7-11, 11-8 से हराकर विजय प्राप्त करी।
स्व० रोहित टंडन मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर का अवार्ड वंशज साह को दिया गया एवं अंशुमन साह और महिराज सिंह बिष्ट को प्रॉमिसिंग प्लेयर अवार्ड दिया गया।
मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य एवं श्रीमती देवकी बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
इस दौरान मैच रैफरी और उद्घोषक dr. के बी मेलकानी, चंदन बिष्ट, रजत टंडन, रितेश साह, आलोक साह व शैलेश साह रहे तो स्कोरर की भूमिका स्वस्तिराज सिंह बिष्ट ने निभाई, इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, हरीश राणा, पूरन मेहरा, योगेश साह, हितेश साह, सुमित साह, बार अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, कमलेश तिवाड़ी, के बी मेलकानी, दिव्यांशु साह, प्रकाश, कमल, अंशुमान, मानस, वंशज, चेतन बिष्ट, जयति, पारुल बिष्ट, नीतू साह, आकांक्षा साह, मीना बिष्ट, अनाया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।










