वरिष्ठ छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

नैनीताल l उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन पर वरिष्ठ छात्र नेता कुमाऊं विश्वविद्यालय हरीश सिंह राणा ने स्वागत किया। उसके पश्चात हरीश राणा एवं निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सुविधाओं के विकास हेतु वित्त प्रदान करने से संबंधित मांगपत्र भी सौंपा। ज्ञापन में छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व का समर्थन किया एवं सहयोग की अपेक्षा भी की गई है।