रोटरी क्लब नैनीताल ने कन्या श्री 2.0 के अंतर्गत विभिन्न विद्यालययों की छात्राओं को वितरित किए मुफ़्त ई॰ टैब्लेट

नैनीताल l रोटरी क्लब नैनीताल के द्वारा नैनीताल और आस-पास के विद्यालयों की 16 मेधावी छात्राओं को रोटरी मंडल 3110 के सौजन्य से प्रचलित लेनोवो ब्रांड की आधुनिक 16 ई टैब्लेट मुफ़्त उपलब्ध कराईं गयीं ।
इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय बोट हाउस क्लब में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में रोटरी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष ए॰के॰एस श्री सुभाष जैन मुख्य अतिथि रहे , उन्होंने रोटरी क्लब नैनीताल और रोटरी मंडल 3110 के मंडल अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए
इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।रोटरी क्लब नैनीताल की अध्यक्ष श्रीमती बबिता जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि इससे पूर्व भी कन्या श्री 01 के अंतर्गत रोटरी मंडल 3110 द्वारा 2100 हाई टेक साइकल मंडल में स्थिति विद्यालयों की छात्राओं को मुफ़्त वितरित की गयीं थी और इसी शृंखला में अब कन्या श्री 2.0 के अंतर्गत इसी वर्ष में विभिन्न विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को विशेष प्रश्नावली को उत्तीर्ण करने के पश्चात चयनित किया गया और ऐसी 16 छात्राओं को लेनोवो ब्रांड की ई टैब्लेट प्रदान करायी जा रहीं है ,

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स कॉलेज में 18वीं एक्वेटिक मीट सम्पन्न, नन्ही रूही कसाना ने बनाया नया रिकॉर्ड

कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब ट्रेनर और पूर्व अध्यक्ष विक्रम स्याल ने किया उन्होंने इस अवसर पर बताया कि कन्या श्री 2.0 का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्राओं को अपनी अध्ययन प्रक्रिया में आधुनिकीकरण से जोड़ा जाए और छात्राओं को अपने अध्यापन में उचित परिणाम लाने के लिए ई टैब्लेट द्वारा सुविधा प्राप्त कराई जाए ,धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव नरिंदर लामबा ने दिया ।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक , अध्यापिकाएँ, प्रधानाचार्य , छात्रायें और रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद थे l इस अवसर पर रोटरी क्लब के उप अध्यक्ष जे के शर्मा , ट्रेज़रर्ज़ पी पी आहूजा , यतीन्द्र सूरी , कनाडा से पधारे श्री सुबश खन्ना और आदि रोतरीयन भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के पश्चात जलपान का आयोजन किया गया l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवोदित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सुदृढ़ संस्थागत आधार देने में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल रहा उल्लेखनीय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad