झील से बिग हैड व कॉमन कार्प निकालना जारी

नैनीताल। नैनीझील के परिस्थितिक संतुलन को बिगाड़ रही बिग हैड व कॉमन कार्प प्रजाति की मछलियों को निकालने का 10 दिनी अभियान जारी है। अब तक झील से 10 क्विंटल मछलियां निकाल दी गई हैं। बता दें कि नैनीझील को स्वच्छ बनाये रखने के लिए कई प्रजातियों की मछलियां झील में डाली गई हैं। लेकिन झील में बिग हैड व कॉमन पार्क प्रजाति की मछलियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। जिससे झील का आंतरिक संतुलन बिगड़ जाता है। पूर्व में पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग की ओर से झील का सर्वे करने पर अनुपयोगी प्रजाति की मछलियां 60 प्रतिशत से अधिक होने की बात सामने आई। जिसके बाद झील से अनुपयोगी प्रजाति को निकाल उसमें नयी प्रजातियों को छोड़ने का अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में एक बार और मत्सय विभाग की ओर से एक बार फिर कॉमन कार्प व बिग हैड मछलियों को निकालने का कार्य शुरू किया गया है। डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस नैनीझील से कॉमन कार्प व बिग हैड मछलियां निकालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं ग्लोबल एक्वा नैनीताल के डायरेक्टर आनंद कोरंगा ने बताया कि अब तक झील से लगभग नौ क्विंटल बिग हैड व कॉमन कार्प निकाले गए हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad