चीर बन्धन का विधिवत रूप से चीर रोपण कर रंग ,अबीर गुलाल को प्रतिष्ठित कर विधिवत पूजन किया गया। फागोत्सव २०२५.

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल द्वारा आयोजित २९ वें फागोत्सव के आज चौथे दिन दिनांक ९ मार्च को आचार्य भगवती प्रसाद जोशी के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ ध्वजारोहण, चीर बन्धन का विधिवत रूप से चीर रोपण कर रंग ,अबीर गुलाल को प्रतिष्ठित कर विधिवत पूजन किया गया। इस शुभ अवसर पर भीम सिंह कार्की, प्रकाश चन्द्र साह, हरीश( मुन्ना) पंत, गिरीश भट्ट ,चिराग बिष्ट, बृजमोहन जोशी आदि के सहयोग से सप्त रंगों (अबीर गुलाल) कि सहायता से भव्य रंगोली का निर्माण किया गया।आचार्य भगवती प्रसाद जोशी जी के द्वारा सभी उपस्थिति होल्यारों को अबीर-गुलाल का टीका लगाया गया और शुभकामनाएं दी गयी इसके बाद उपस्थित सभी होल्यारों के द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगा कर होली की हार्दिक बधाई दी गयी।विमल चौधरी के द्वारा टोपी सबको पहनाई गयी। राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा व बृजमोहन जोशी द्वारा होली गायन किया गया। इस फागोत्सव में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, अशोक साह, मुकेश जोशी विमल साह,विमल चौधरी,
डा. ललित तिवारी, शनि साह, राजेन्द्र लाल साह,डा. मनोज बिष्ट, मिथिलेश पाण्डे, गिरीश जोशी ( मक्खन), हिमांशु जोशी, उमेश जोशी,दिप्ती बोरा,किशन सिंह नेगी, रक्षित साह, घनश्याम लाल साह,भुवन बिष्ट,भीम सिंह कार्की बबली आदि ने विशेष सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धन्वंतरि दिवस धनतेरस विशेष
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement