पृथ्वी दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर ताकुला में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

नैनीताल l महर्षि विद्या मंदिर ताकुला नैनीताल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक व जूनियर वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
बच्चों द्वारा पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के बारे में बताते हुए पोस्टर प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता में विजेता घोषित किए गए जिसमें प्राथमिक वर्ग मे प्रथम स्थान मनन जोशी द्वितीय स्थान लक्षिता गेड़ा व रुद्राक्ष चंद्र तृतीय स्थान लक्ष बिष्ट जूनियर वर्ग मे प्रथम स्थान विनीता रौतेला द्वितीय स्थान उन्नति रावत तृतीय स्थान साकेत भट्ट। प्रभारी प्राचार्य पूजा टम्टा ने इस अवसर पर छात्रों को पृथ्वी दिवस के बारे में उनके महत्व बताएं । इस उपलक्ष पर अध्यापक हरीश सिंह बिष्ट, कल्पना कनवाल ,दीपा बिष्ट , दीपिका गालाकोटी ,मोनिका भट्ट, रेखा भट्ट व खस्टी सिजवाली आदि लोग मौजूद रहे।












