गलत सूचना देने पर पुलिस ने दो के खिलाफ की करवाई
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति पर छोटी बच्ची के साथ अभद्रता करने की शिकायत कर दी। बच्ची की मां ने इस बात से इंकार किया तो पुलिस ने गलत सूचना देने वाले दोनों व्यक्तियों के खिलाफ करवाई कर दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मल्लीताल क्षेत्र में दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति पर बच्ची के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों को बुला लिया। स्थानीय लोग व्यक्ति को कोतवाली ले आए और व्यक्ति के खिलाफ करवाई करने की मांग करने लगे। जब बच्ची की मां ने दोनों व्यक्तियों व स्थानीय लोगों की बात को गलत ठहराया तो पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को फटकार लगाई। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि गलत सूचना देने पर मल्लीताल निवासी सुरेंद्र पाल सिंह व सूखाताल निवासी चन्द्रपाल सिंह के खिलाफ करवाई की गई है।












