पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री के खिलाफ पोक्सो, अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

नैनीताल। नैनीताल से गुमशुदा किशोरी को लेकर फरार भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो, अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल के बाद किशोरी और युवक को कोर्ट में पेश कर, युवक को जेल भेज दिया है। बता दें कि बीते आठ अक्तूबर को एक महिला ने कोतवाली में उसकी 16 वर्षीय बच्ची के गुम होने की शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि शहर के ही पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री पर किशोरी को भगा ले जाने की चर्चाएं थी। मामला चर्चाओं में आया तो युवक के परिजनों ने उसे जायदाद से बेदखल भी कर दिया। इधर मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को किशोरी को युवक के साथ हरिद्वार से बरामद कर लिया। देर रात पुलिस युवक और किशोरी को लेकर नैनीताल पहुंची। जहां युवक व किशोरी दोनों का मेडिकल कराया गया। जांचकर्ता एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि मामले में युवक के खिलाफ पोक्सो, अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में आरोपी को जेल भेज दिया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad