डीएसबी परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने कुलसचिव को भेंट कर दी शुभकामनाएं

नैनीताल l डीएसबी परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, के पदाधिकारियों ने आज विश्वविद्यालय के कुलसचिव से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और शुभकामनाएं दीं।
संघ से जुड़े राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड के बैनर तले हुई इस भेंट में विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एकता और विश्वविद्यालय के विकास में सहयोग का संकल्प दोहराया गया। संघ के अध्यक्ष नन्दाबल्लभ पालीवाल ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं और परिसर के सुचारू संचालन में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। सचिव विपिन चन्द्र ने कुलसचिव को आश्वस्त किया कि संघ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान संघ के अध्यक्ष नन्दाबल्लभ पालीवाल, सचिव विपिन चन्द्र, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बैला, संयुक्त सचिव लाल सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीता लोहनी, कोषाध्यक्ष नासिर अली सहित आनन्द सिंह रावत, जगमोहन मेहरा, दीपक जोशी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उपाकर्म (हरियाली) - विशेष(वैदिक काल से चली आ रही है उपाकर्म की परम्परा)संस्कृति अंक-आलेख -बृजमोहन जोशी व आचार्य श्री भुवन चंद्र त्रिपाठी जी .दिनांक- १३ सितंबर २०२६
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad