सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन चौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

मालधन चौड़, । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन चौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक रामनगर श्री दीवान सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्रीमती मंजू नेगी एवं ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्री संजय नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी (नाक, कान एवं गला) विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा जनरल ओपीडी के माध्यम से मरीजों का परीक्षण कर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए, जिससे उन्हें आवश्यक प्रमाणन सेवाओं का लाभ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश से मल्लीताल के डीएसए, बाल्मीकि पार्क और चिल्ड्रन पार्क में जलभराव, जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

शिविर का निरीक्षण ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मालधन चौड़ डॉ. मेघा जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा लाभार्थियों से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

शिविर के दौरान कुल 407 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 225 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 220 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 175 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 15 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 25 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 160 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 125 लोगों की एलएफटी (LFT) जांच, 80 लोगों की आरएफटी (RFT) जांच, 115 एक्स-रे किए गए, 1 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया तथा 40 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई। शिविर में आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण एवं चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में "विकसित भारत @ 2047" और "नशा मुक्त भारत" पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस अवसर पर डॉ. कैलाश बृजवाल, डॉ. कविता लोहनी, डॉ. चंद्रशेखर भट्ट, डॉ. के.के. त्रिपाठी, बीपीएम जितेंद्र गुणवंत, बीना बोरा, नीरू ज्वाला, दिवेश तिवारी, श्याम सुंदर बिष्ट, संजय कुमार, पूजा, सपना, रवि, चंपा वर्मा, अमित कुमार त्रिपाठी तथा आईसीसी मैनेजर दीवान बिष्ट ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत आयोजित ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन से ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
……………………………………………………………

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad