मिनी चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शानदार आगाज़

नैनीताल । मिनी चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 के अंतर्गत मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल और सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दिन का दूसरा मुकाबला लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल ओर सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट जोसेफ कॉलेज ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।












