सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोशिएशन की बैठक में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया

नैनीताल । सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोशिएशन की बैठक में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया एवं जिला प्रशासन से माल रोड पर नो हार्न की जगह नो व्हीकल ज़ोन बनाए जाने का अनुरोध किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि उपस्थित सभी सदस्यों में नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया तथा प्रशासन से अनुरोध किया गया कि माल रोड को नो हार्न ज़ोन बनाया जाना व्यावहारिक नहीं है, माल रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को दृष्टिगत करते हुए माल रोड पर नो व्हीकल जोन बनाया जाना नगर हित के लिए आवश्यक हो गया है। बैठक में सावन के महीने में संगठन द्वारा फलदार तथा चिकित्सकीय वृक्ष लगाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा संगठन को मजबूत करने करने पर जोर दिया गया ।
बैठक की अध्यक्षता मंजू बिष्ट द्वारा की गई बैठक में निर्मल पांडे, चंद्रकांता खोलिया, दीपा बिष्ट, नीता व्यास दिनेश चंद पांडे घनश्याम सिंह बिष्ट सुनील कुमार साह पुष्कर सिंह बिष्ट, पीके साह त्रिलोक सिंह रौतेला, विनीता बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, मुन्नी थापा, लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश जोशी, देवेन्द्र प्रकाश, धीरेन सिंह के सी उपाध्याय, खुशाल सिंह कार्की बीएस नेगी, तथा दीपक साह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।












